यमुना एक्शन प्लान के तीसरे चरण पर खर्च होंगे 1900 करोड़ रुपये 1

तीसरे चरण की परियोजनाएं

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : बेशक यमुना मैली की मैली ही रहे, लेकिन यमुना एक्शन प्लान पर पैसे बहाने में कोई कमी नहीं की जा रही है। प्लान के दूसरे चरण का काम पूरा भी नहीं हुआ कि तीसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है। तीसरे चरण पर लगभग 1900 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पहले के दो चरण में 600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हो चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर।