गोपेश्वर: पपड़ियाणा गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन से रोकथाम के लिए ग्रामीणों ने भूस्खलन वाले स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाया।

डालि लगौंण तुमारी समौंण कार्यक्रम के तहत पपड़ियाणा गांव के किकिरियांण तोक में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ग्रामीणों ने भूस्खलन वाले इस क्षेत्र में 50 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर इनके संरक्षण की भी शपथ ली। कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक धनपति शाह ने कहा कि भूस्खलन की रोकथाम के लिए पौधरोपण जरूरी है।